रायपुर : 12 अगस्त को रायपुर में होगा विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम का आयोजन

        रायपुर: राजधानी रायपुर  में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित राष्ट्रीय स्तर के विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विशेष सम्मानित अतिथि तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। साथ ही कार्यक्रम में  विभिन्न राज्य से वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगेl



                Hot this week

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                Related Articles

                Popular Categories