Sunday, March 1, 2026

              रायपुर : विश्व सिकलसेल दिवस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 जून को राज्य स्तरीय सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम में होंगे शामिल

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 19 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर रायपुर मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, श्री इंद्रकुमार साहू, गुरू श्री खुशवंत साहेब विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
              कार्यक्रम का आयोजन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आदिम जाति विकास तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एंव अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories