रायपुर : युवक के सिर पर कुकर से हमला, मायके गई पत्नी को घर लाने के बाद हुआ बवाल, घरवालों ने कहा- अकेले रहो, महिला से भी मारपीट

        RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक युवक के सिर पर कुकर से हमला हो गया है। युवक अपनी मायके गई पत्नी को जब वापस घर लाया। तो घर वालों ने इसका विरोध किया। उन्होंने इसे वापस क्यों लाए हो कहते हुए दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। इस मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

        पीड़ित भीमा वासुदेव ने पुलिस को बताया कि 10 जून की शाम साढ़े 4 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर पहुंचा। उसकी पत्नी बीते 1 महीने से अपने मायके में रह रही थी। घर वालों ने जब उसे वापस घर पर देखा तो वे नाराज हो गए। उन्होंने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दिया। उसके बाद एक आरोपी ने कुकर उठाकर वासुदेव के सिर पर दे मारा। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

        महिला से भी मारपीट

        आरोपी के मुताबिक, इस मामले में आरोपी दुखित वासुदेव, पप्पू वासुदेव और गोलू वासुदेव है। इन आरोपियों ने महिला के साथ भी मारपीट की है। इस झड़प में उसे भी चेहरे में चोट आई है। इस मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाई कर रही है।



                Hot this week

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                Related Articles

                Popular Categories