राजस्थान: अजमेर में 200 फीट नीचे खाई में गिरी बस, दो महिलाओं की मौत, 31 घायल, राहगीरों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर बाहर निकाला; बिना इंश्योरेंस-फिटनेस के दौड़ रही थी गाड़ी

               राजस्थान: अजमेर में सवारियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 31 लोग घायल हो गए। पुष्कर जा रही बस में 33 लोग सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे।

              इस दौरान पुष्कर घाटी में बस बेकाबू हो गई। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

              सभी यात्रियों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया।

              पहले देखें, हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS…

              बेकाबू होकर बस सड़क से करीब 200 फीट नीचे गिर गई।

              हादसे के बाद बस के बाहर पड़े घायल।

              हादसे के बाद बस के बाहर पड़े घायल।

              मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

              मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

              200 फीट नीचे पेड़ और झाड़ियों में फंसी बस

              सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया- अजमेर से पुष्कर की ओर जाते समय सांझीसर से थोड़ा आगे यह हादसा हुआ है। बस अचानक मेन रोड से खाई में उतर गई। करीब 200 फीट नीचे आकर पेड़ और झाड़ियों में फंस गई।

              लोगों की मदद से 33 यात्रियों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इनमें से पूजा (28) पत्नी विजय सिंह गुर्जर और विमला देवी (50) पत्नी ओम प्रकाश गुर्जर की मौत हो गई। दोनों अजमेर की रहने वाली थीं।

              वहीं एक घायल को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

              पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला ब्रेक फेल होने का लग रहा है। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

              फिटनेस और इंश्योरेंस, दोनों खत्म

              ऑनलाइन RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) देखने पर सामने आया कि मिनी बस (RJ19PA9932) का फिटनेस और इंश्योरेंस, दोनों खत्म हो गए थे। बस का इंश्योरेंस 6 अगस्त 2025 जबकि फिटनेस 31 मार्च 2026 को खत्म हो चुका था। बस के मालिक अमृतपाल सिंह हैं। परिवार बस को किराए पर लेकर सवामणी में कपड़े (मायरा) लेकर जा रहे थे।

              RC में बस का इंश्योरेंस और फिटनेस, दोनों खत्म हो चुके हैं।

              RC में बस का इंश्योरेंस और फिटनेस, दोनों खत्म हो चुके हैं।

              अन्य तस्वीरें देखिए…

              पेड़ और झाड़ियों के बीच फंसी बस में से घायलों को बाहर निकालते स्थानीय लोग।

              पेड़ और झाड़ियों के बीच फंसी बस में से घायलों को बाहर निकालते स्थानीय लोग।

              एक्सीडेंट में घायल हुए बस में सवार लोग।

              एक्सीडेंट में घायल हुए बस में सवार लोग।

              रस्सी के सहारे खाई में उतरती रेस्क्यू टीम।

              रस्सी के सहारे खाई में उतरती रेस्क्यू टीम।

              हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

              हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

              पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

              पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories