नाबालिग से रेप, आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार…. बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, परिजनों की शिकायत के बाद कार्रवाई

          बेमेतरा: पुलिस ने रेप के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। वो नाबालिग लड़की को बहलाकर-फुसलाकर अपने साथ कर्नाटक ले गया था। वहां उसने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। उधर, लड़की के परिजनोंं ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। लड़की को भी उसके बाद से छुड़ाया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

          इस मामले में लड़की के परिजनों ने सालभर पहले शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि दीपक देवांगन(29) उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया है। उन दोनों में दोस्ती चल रही थी। इस वजह से वह बहला-फुसलाकर उसे ले गया। हमने पहले तो अपने स्तर पर लगा लगाया था। मगर उसका कुछ पता नहीं चला।

          शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन दीपक का कुछ पता नहीं चला। वह लड़की को लेकर भाग चुका था। इस बीच कुछ दिन पता चला कि आरोपी दीपक बेंगलुरु में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने वहां जाकर दबिश दी। फिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लड़की को भी छुड़ाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : 10 साल के कमलेश को मिला कृत्रिम पैर, अब मंजिल की ओर बढ़ेंगे कदम

                    चिरायु कार्यक्रम की पहल से बदलेगी जिंदगी की राह,...

                    KORBA : आज जिले की मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

                    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषितकोरबा...

                    Related Articles

                    Popular Categories