नाबालिग लड़की से रेप… बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को किया रेस्क्यू

              कांकेर: जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। आरोपी बालोद जिले के खर्रा गांव का रहने वाला है।

              जानकारी के अनुसार, बालोद से काम की तलाश में आरोपी दुर्गेश निर्मलकर कांकेर आया था। वो यहां मजदूरी करता था। इसी बीच उसकी जान-पहचान 17 साल की नाबालिग लड़की से हो गई। वो लड़की को शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा।

              आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।

              आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।

              परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान नाबालिग और युवक दुर्गेश के प्रेम संबंधों का पता चला। तब पुलिस ने युवक के गांव यानि बालोद के खर्रा में दबिश देकर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

              आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

              आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

              पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा

                              व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

                              Related Articles

                              Popular Categories