युवती का रास्ता रोककर किया रेप… दुकान से काम कर घर लौट रही थी पीड़ित, पूर्व परिचित था आरोपी, गिरफ्तार

              कांकेर: शहर के एक वार्ड में 22 अप्रैल शनिवार की रात एक युवती से रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर घर लौट रही युवती का रास्ता रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

              पीड़ित शहर के दुकान में काम करती है। शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे दुकान से वो अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी उसका पूर्व परिचित युवक आशीष सारथी (22) ने उसे रास्ते मे रोक लिया और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

              आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन लड़की ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद युवती ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

              पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आरोपी भी कांकेर में रहकर मजदूरी का काम करता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              रायपुर : संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

                              आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन रिसॉर्ट्स में मिलेगा विश्वस्तरीय भोजन

                              आतिथ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए आईएचएम रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories