नाबालिग को जंगल में ले जाकर किया रेप… पहचान का युवक जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर ले गया, जान से मारने की धमकी भी दी

              नाबालिग का रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              कोंडागांव: जिले में एक नाबालिग से उसके पहचान के ही युवक ने रेप किया है। बताया जा रहा है कि, नाबालिग घर के बाहर खड़ी थी। इतने में एक युवक आया और उसे दुकान चलने को कहा। फिर बाइक पर बिठाकर जबरदस्ती उसे जंगल लेकर चला गया। जहां उसे सपनी हवस का शिकार बनाया। घर पर बताने पर जान से मारनी की धमकी दी थी। हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुरी इलाके की रहने वाली एक नाबालिग का गांव के ही एक युवक वीरेंद्र कश्यप (18) के साथ जान पहचान थी। 6 मई की रात करीब 8 बजे नाबालिग अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। इतने में ही वीरेंद्र अपनी बाइक लेकर वहां पहुंचा और दुकान जा रहा हूं चलोगी क्या कहा। मना करने पर जबरदस्ती उसे अपने साथ लेकर चला गया। फिर दुकान के पास गाड़ी न रोक कर उसे जंगल की तरफ लेकर चला गया।फिर जबरदस्ती उसका रेप किया। घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर वह वहां से चला गया। किसी तरह नाबालिग अपने घर पहुंची। जिसके बाद उसने अपने परिजनों को अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी।

              आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

              आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

              अगले दिन यानी 7 जून को परिजन विश्रामपुरी थाना पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई। FIR के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जवानों की एक टीम बनाई गई। इस टीम को आरोपी युवक को पकड़ने के लिए भेजा गया था। टीम युवक के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, कोंडागांव में किसी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह के मामले सामने आ चुके हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आमतौर पर गुलाब को प्यार...

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories