Friday, February 13, 2026

              कंपनी की बाइक लेकर सेल्स मैनेजर फरार… बालाजी आयरन कंपनी ने मार्केटिंग के लिए दी थी बाइक, नौकरी से निकालने पर गाड़ी लेकर भाग गया

              RAIPUR: रायपुर के समता कॉलोनी में लोहा कंपनी का सेल्स मैनेजर कंपनी की गाड़ी को लेकर फरार हो गया। बालाजी आयरन नाम की कंपनी ने मैनेजर को काम करने के लिए बाइक दी हुई थी। जब कंपनी ने आरोपी को बुरे परफॉर्मेंस के चलते नौकरी से निकाला, तो वो कंपनी की गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, महोबा बाजार निवासी बालाजी आयरन कंपनी के मालिक विनीत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में बिहार के रहने वाले बुलेट दुबे को कंपनी ने सेल्स मार्केटिंग मैनेजर के पद पर रखा था। वो अलग-अलग संस्थानों में जाकर कंपनी के लिए ऑर्डर लेता था। इस काम के लिए कंपनी ने उसे 60 हजार रुपए की हीरो एक्सट्रीम बाइक दी थी। जब मैनेजर की परफॉर्मेंस सही नहीं लगी, तो उसे नौकरी से निकालकर गाड़ी कंपनी में जमा करने के लिए कहा गय, लेकिन वो गाड़ी लेकर फरार हो गया।

              आजाद चौक थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज।

              आजाद चौक थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज।

              कंपनी के लोगों ने मैनेजर के घर पर जाकर उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिला। उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया है। जिसके बाद कंपनी के मालिक ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

              स्पोर्ट बाइक लेकर युवक हुआ था फरार

              इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अभी रायपुर में कुछ दिनों पहले OLX में विज्ञापन देखकर एक व्यक्ति स्पोर्ट बाइक का टेस्ट ड्राइव करने तेलीबांधा थाने के सामने पहुंचा था। आरोपी ने थाने के सामने टेस्ट ड्राइव का वीडियो बनवाया और फिर मालिक के पास मोबाइल फोन छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गया था।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories