Sunday, February 22, 2026

              लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद कोरबा पहुंची सरोज पांडे, कहा- सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर लड़ेंगे चुनाव; कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सरोज पांडे पहली बार कोरबा पहुंची। यहां सुतर्रा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सरोज पांडेय ने कहा कि, सबका साथ सबका विश्वास के नारे के साथ इस चुनाव को लड़ा जाएगा।

              सरोज पांडे को बीजेपी ने कोरबा से चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट की घोषणा होने पर दीपिका कोयलांचल में कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी। प्रत्याशी चयन होने के एक दिन बाद ही सरोज पांडे कोरबा जिले में पहुंची थीं।

              कोरबा पहुंची सरोज पांडेय का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

              कोरबा पहुंची सरोज पांडेय का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

              मीडिया से चर्चा करते हुए सरोज पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा सबका साथ सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम किया जा रहा है। हर तरफ जनता खुश है। सभी के सहयोग से लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ा जाएगा। कोरबा शहर पहुंचने पर स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर सरोज पांडे का स्वागत किया।

              पार्षद अरुणेश तिवारी और अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरोज को प्रत्याशी बनाने का स्वागत करते हुए नारेबाजी की और लोगों को मिठाई बांटी।

              सरोज पांडे ने 2008 में भिलाई के वैशाली नगर सीट से विधानसभा से चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने 2009 में उन्हें महापौर रहते हुए विधायक और दुर्ग सीट से लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर खड़ा कर दिया। सांसद रहते ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया।


                              Hot this week

                              रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन

                              प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार...

                              Related Articles

                              Popular Categories