साय बोले- अब 3100 रुपए में धान खरीदी… कहा- 18 लाख वंचितों को आवास देने की तैयारी शुरू; मोदी मूल-मंत्र से छत्तीसगढ़ बनाएंगे समृद्ध

            बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, 18 लाख वंचित परिवारों को आवास देने का वादा किया और उसे अब पूरा करने जा रहे हैं। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सीएम ने कहा कि, धान की खरीदी भी अब 3100 रुपए प्रति क्विंटल में होगी। सीएम साय सोमवार को गुरू घासीदास जयंती पर बोल रहे थे।

            बिलासपुर स्थित GGU के कुल उत्सव में शामिल होने पहुंचे सीएम साय ने कहा कि, हमारा सौभाग्य है की छत्तीसगढ़ की धरती पर गुरू घासीदास का अवतरण हुआ। आज बाबा के आशीर्वाद से मुझ जैसे छोटे से किसान को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

            सीएम साय ने कहा कि, मोदी के मूल मंत्र का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ को अच्छा, समृद्ध और सुखी प्रदेश बनाने का प्रयास करेंगे।

            सीएम साय ने कहा कि, गुरू घासीदास ने ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। इससे पहले सीएम ने यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित गुरु घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूजा-अर्चना के बाद वे शोभायात्रा में भी शामिल हुए।

            एक छोटे से कार्यकर्ता को बनाया मुखिया

            साय ने आगे कहा कि उनके जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता, किसान के बेटे को प्रदेश का मुखिया बनाया गया है। उन पर भाजपा और प्रधानमंत्री ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और उन पर विश्वास जताया है। इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए उन्हें सबका सहयोग की आवश्यकता होगी।

            सीएम बनने के बाद पहली बिलासपुर पहुंचे थे विष्णुदेव साय।

            सीएम बनने के बाद पहली बिलासपुर पहुंचे थे विष्णुदेव साय।

            सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही मूल मंत्र

            सीएम साय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पीएम मोदी का एक ही मूल मंत्र है, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। इसी मूल मंत्र का वे अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ को अच्छा, समृद्ध और सुखी प्रदेश बनाने का प्रयास करेंगे।

            जैसी माटी-पानी, वैसा ही है हमारे सीएम का व्यवहार

            कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, जैसे छत्तीसगढ़ की माटी-पानी और भाव है, इन्हीं सब को मिलकर हमारे सीएम विष्णु देव साय का व्यवहार है। सीएम बनते ही उन्होंने पहला निर्णय 18 लाख पीएम आवास देने का लिया, जो पिछले 5 साल रुका हुआ था। डिप्टी सीएम ने युवाओं से भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी के वीडियो देखने की सलाह दी।

            सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर में सीएम साय ने गुरु घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

            सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर में सीएम साय ने गुरु घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

            घासीदास यूनिवर्सिटी में पहला कार्यक्रम

            सीएम विष्णुदेव साय सबसे पहले गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां रजत जयंत सभागार में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए और फिर लालपुर के लिए निकल गए। वहां भी उन्होंने गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद ग्राम मोतिमपुर-अमरटापू धाम से होते हुए मोतिमपुर से रायपुर रवाना हुए हैं।

            गुरु घासीदास पर लिखी पुस्तक का विमोचन

            सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में ETEQ इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ विलियम पेंटर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल की संपादित पुस्तक ‘गुरु घासीदास, सतनाम पंथ के प्रवर्तक’ का विमोचन किया।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना

                          रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक...

                          रायपुर : आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल

                          55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से...

                          रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल से शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान

                          गोर्रा की छात्रा तानिया का बना आय प्रमाण पत्र,...

                          Related Articles

                          Popular Categories