विनय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस… प्रभारी सचिव चंदन यादव पर लगाया था पैसे लेने का आरोप, 24 घंटे के अंदर देना होगा जवाब

              रायपुर: कांग्रेस ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विनय जायसवाल ने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। आरोपों के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

              आपको बता दें कि विनय मनेंद्रगढ़ से विधायक थे । पार्टी ने इस बार जिन 22 विधायकों का टिकट काटा उनमें से विनय भी एक हैं। चुनाव के वक्त भी उनपर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा था।

              विनय जायसवाल ने एक निजी चैनल पर कहा था कि उन्होंने करीब 7 लाख रुपए चंदन यादव को शहर के एक निजी होटल पर दिए थे। उन्हें ये नहीं पता कि पैसे कहां यूज हुए। उन्होंने ये पैसे पार्टी के लिए दिए थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल

                              नेतानार में युवाओं ने श्रमदान कर हटाई जहाज लाटा...

                              कोरबा: सुशासन में आधुनिक कृषि को बढ़ावा, कम लागत में बढ़ी उपज और गुणवत्ता

                              नैनो उर्वरक से बदली खेती की तस्वीर, किसान राममनोहर...

                              Related Articles

                              Popular Categories