चांदी का भाव सातवें आसमान पर, पहली बार ₹1 लाख के पार, 633 रुपए बढ़कर 1 लाख 400 रुपए किलो हुई

          नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत आज यानी, 18 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹253 बढ़कर ₹88,354 हो गया है। इससे पहले गोल्ड कल ₹88,101 पर था।

          वहीं, एक किलो चांदी आज ₹633 महंगी होकर ₹1,00,400 प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹99,767 प्रति किलो था। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोना ₹92 हजार तक जा सकता है।

          4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

          • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,150 रुपए है।
          • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,000 रुपए है।
          • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,000 रुपए है।
          • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,000 रुपए है।
          • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,000 रुपए है।

          4 महानगरों और भोपाल में चांदी की कीमत

          शहरकीमत रुपए प्रति किलोग्राम
          दिल्ली₹1,04,000
          मुंबई₹1,04,000
          कोलकाता₹1,04,000
          चेन्नई₹1,13,000
          भोपाल₹1,04,000

          इस साल अब तक 12,192 रुपए महंगा हो चुका है सोना

          इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 12,192 रुपए बढ़कर 88,354 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 14.338 रुपए बढ़कर 1,00,400 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

          सोने में तेजी के 3 कारण

          1. ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
          2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
          3. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

          इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

          केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।

          सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

          हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।



                    Hot this week

                    रायुपर : ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

                    जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में...

                    Related Articles

                    Popular Categories