Sports Desk: कोहली की वनडे रैंकिंग पर ICC ने अपनी गलती सुधारी, पहले बताया- 825 दिन नंबर-1 रहे, अब कहा- 1547 दिन टॉप पर रहे; सबसे ज्यादा दिन तक शिखर पर रहने वाले तीसरे प्लेयर बने; अब विराट से आगे सिर्फ वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा

          स्पोर्ट्स डेस्क: ICC ने 14 जनवरी को जारी रैंकिंग में की गई गलती में सुधार किया है। वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-1 बैटर बने थे, लेकिन ICC ने गलती से उनके नंबर-1 रहने के टोटल दिन कम बताए थे।

          ICC ने बुधवार को बताया था कि कोहली 825 दिनों तक वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर रहे। शुक्रवार को भूल सुधार करके ICC ने स्पष्ट किया कि विराट वनडे क्रिकेट में कुल 1,547 दिनों तक नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं।

          इस सही आंकड़े के साथ विराट अब वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन तक टॉप पर रहने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं। उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स (2,306 दिन) और ब्रायन लारा (2,079 दिन) हैं।

          विराट वनडे में 11वीं बार नंबर-1

          विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की पारी खेली थी, इसका उन्हें सीधा फायदा मिला। ​उनके अब 785 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। विराट जुलाई 2021 के बाद पहली बार और ओवरऑल अपने करियर में 11वीं बार नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हैं। पिछले हफ्ते वे नंबर-2 पर थे। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।



                    Hot this week

                    रायपुर : पीढ़ियों की धरोहर को मिली कानूनी मुहर

                    धमतरी के ‘चिरपोटी टमाटर’ को PPV&FRA  के तहत मिला...

                    रायपुर : मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे

                    योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाएं- शाकम्भरी बोर्ड...

                    ​रायपुर : धमतरी में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान

                    युवाओं ने लिया नशामुक्ति और पोषण का संकल्परंगोली व...

                    Related Articles

                    Popular Categories