Sports Desk: भारत 2023 के बाद पहली बार किसी ICC इवेंट में मैच हारा, यह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार, सेमीफाइनल खेलने के लिए अब बाकी दोनों मैच जीतने होंगे

              Sports Desk: अहमदाबाद में भारत 2023 के बाद पहली बार किसी ICC इवेंट में मैच हार गया। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन से हराकर उसके 12 मैचों के जीत के सिलसिले पर ब्रेक लगा दिया। यह हार रन के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है।

              टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लेकर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी में डेविड मिलर ने 63 रन बनाए। उन्होंने 26 बॉल पर फिफ्टी लगा दी।

              पढ़िए IND Vs SA मैच के टॉप रिकॉर्ड्स…

              1. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार

              टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया (49 रन) और 2016 में न्यूजीलैंड (47 रन) ने भारत को बड़े अंतर से हराया था। यह भारत की टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे बड़ी हार भी है। सबसे बड़ी हार 80 रन से न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन 2019 में हुई थी।

              2. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरा लोएस्ट टोटल

              साउथ अफ्रीका के खिलाफ 111 रन पर ऑलआउट होना भारत का टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सबसे कम स्कोर है। सबसे कम स्कोर 79 (न्यूजीलैंड, 2016) है, जबकि 2021 में दुबई में भी न्यूजीलैंड ने भारत को 110/7 तक रोका था।

              3. भारत 2023 के बाद पहली बार ICC इवेंट में हारा

              2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारत ICC टूर्नामेंट में 18 मैचों तक अजेय रहा था। यह शानदार सिलसिला अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के साथ टूट गया।

              वहीं, मल्टी-नेशन टी-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट की बात करें तो भारत 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद पहली बार हारा। इस दौरान टीम ने 23 मैच खेले, जिसमें 21 जीते (एक जीत सुपर ओवर में), 1 मैच हारा और 1 बेनतीजा रहा।

              इसके अलावा, टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत का लगातार जीत का क्रम टूटा। टीम को 12 लगातार मैच जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा।

              4. बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंडियन

              जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 33 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन (32-32 विकेट) को पीछे छोड़ा। हार्दिक पंड्या 29 विकेट के साथ चौथे और रवींद्र जडेजा 22 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

              5. वरुण ने सबसे ज्यादा बार लगातार मैचों में विकेट लिए

              वरुण चक्रवर्ती ने टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 18 पारियों में विकेट लेकर भारत के लिए नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने अर्शदीप सिंह (17) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस सूची में आशीष नेहरा (13), वॉशिंगटन सुंदर (11) भी शामिल है। यानी लगातार मैचों में विकेट लेने के मामले में वरुण अब भारत के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं।

              6. मिलर ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए

              डेविड मिलर भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 26 पारियों में 39 छक्के जड़कर ग्लेन मैक्सवेल (38) को पीछे छोड़ दिया। निकोलस पूरन 35 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

              7. मिलर ने 26 बॉल पर फिफ्टी लगाई

              डेविड मिलर ने 26 गेंदों में अर्धशतक लगाकर भारत के खिलाफ चौथी सबसे तेज फिफ्टी लगा दी। हालांकि उनसे पहले लिटन दास (21), हेनरिक क्लासन (23) और ट्रैविस हेड (24) तेज फिफ्टी लगा चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन पहले तीनों मुकाबलों में भारत ने मैच जीता था, लेकिन मिलर की फिफ्टी वाला मैच भारत हार गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : वनोपज आधारित आजीविका को मिल रही नई पहचान – रूपसाय सलाम

                              वन धन विकास केंद्र पनचक्की में मूल्य संवर्धन गतिविधियों...

                              रायपुर : महिला उद्यमियों को मिला बाजार विस्तार का मंत्र

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बदलते तकनीकी दौर में महिला...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना भरोसे का मंच

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल...

                              Related Articles

                              Popular Categories