कैंडी: टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां सुपर-8 मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
पाकिस्तान ने 11 ओवर में बिना नुकसान के 107 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान और फखर जमान क्रीज पर हैं। दोनों में शतकीय साझेदारी हो चुकी है। फरहान ने फिफ्टी पूरी कर ली है।
वे एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने हैं। उन्होंने विराट कोहली के 319 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फरहान ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में इस पारी का 37वां रन बनाते ही यह अचीवमेंट हासिल की।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नाफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।

(Bureau Chief, Korba)




