Monday, February 9, 2026

            शेयर बाजार: सेंसेक्स 148 अंक फिसलकर 83,400 पर बंद, निफ्टी भी 88 अंक गिरकर 25,509 पर पहुंचा; मेटल और मीडिया शेयर्स टूटे

            मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 6 नवंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 148 अंक गिरकर 83,311 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी 88 अंक की गिरावट रही। ये 25,509 पर बंद हुआ है।

            सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। मेटल और मीडिया शेयर्स में गिरावट रही। ऑटो और IT शेयर में खरीदारी देखने को मिली। वहीं आज मेनबोर्ड सेगमेंट IPO ऑर्कला इंडिया शेयर बाजार में 2.75% प्रीमियम के साथ 750 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

            ग्लोबल मार्केट में तेजी रही

            • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 1.31% ऊपर 50,883 पर और कोरिया का कोस्पी 0.55% चढ़कर 4,026 पर बंद हुआ है।
            • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.12% चढ़कर 26,485 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.97% ऊपर 4,007 पर क्लोज हुआ।
            • 5 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% चढ़कर 47,311 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.65% और S&P 500 0.37% चढ़कर बंद हुए।

            ग्रो के IPO का आज दूसरा दिन

            स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का IPO आज दूसरा दिन है। रिटेल निवेशक इसमें 7 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।

            कंपनी इस IPO 6632.30 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें 1,060 करोड़ रुपए के 10.6 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 5,572.30 करोड़ रुपए के 55.72 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल रहेंगे।

            4 नवंबर को FII ने ₹1,067 करोड़ के शेयर्स बेचे

            • 4 नवंबर को FII ने 6,728 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 1,202 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
            • अक्टूबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स यानी FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया है।।
            • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

            मंगलवार को बाजार में गिरावट रही

            इससे पहले शेयर बाजार में 4 नवंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 519 अंक गिरकर 83,459 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी करीब 165 अंक की गिरावट रही। ये 25,597 पर बंद हुआ।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories