मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 14 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 245 अंक की गिरावट के साथ 83,383 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 67 अंक की गिरावट रही। ये 25,666 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त रही। आज ऑटो, FMCG और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल और सरकारी बैंकों के शेयर्स में बढ़त रही।
ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.65% ऊपर 4,723 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.48% ऊपर 54,341 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.56% ऊपर 26,999 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31% नीचे 4,126 पर बंद हुआ।
- 13 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.80% गिरकर 49,191 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.10% गिरा। S&P 500 में 0.19% की गिरावट रही।
अमागी मीडिया लैब्स के IPO का आज दूसरा दिन
अमागी मीडिया लैब्स के IPO का आज दूसरा दिल है। इस IPO में 16 जनवरी तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी इसके जरिए 1,788.62 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹343 से ₹361 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 41 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹14,801 निवेश करने होंगे।
विदेशी निवेशकों ने ₹1,499 करोड़ के शेयर बेचे
- 13 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹1,499 करोड़ के शेयर बेचे।
- इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹1,181 करोड़ के शेयर खरीदे।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।
कल बाजार में गिरावट रही
शेयर बाजार में 13 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,628 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही। ये 25,732 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी रही। फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल, IT और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त रही।

(Bureau Chief, Korba)





