Sunday, February 8, 2026

            Stock Market Today: ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी, सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर 82,307 पर बंद, निफ्टी में 132 अंक की तेजी

            मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी (गुरुवार) को तेजी रही। सेंसेक्स सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर 82,307 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 132 अंक की तेजी रही। ये 25,290 के स्तर के पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी के बैंकिंग ऑटो, मीडिया और मेटल सेक्टर में ज्यादा तेजी रही।

            सुबह के सत्र में ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के चलते बाजार बढ़त के साथ खुला था। एक समय सेंसेक्स 82,783 के दिन के हाई पर पहुंच गया था, लेकिन दोपहर होते-होते बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई। निफ्टी भी 25,435 का डे हाई छूने के बाद वापस 25,250 के करीब आ गया।

            बाजार में तेजी के कारण

            • पॉजिटिव ग्लोबल संकेत: ग्लोबल शेयर बाजारों में रिकवरी और तेजी देखी गई, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।
            • ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर नरम नीति: ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को लेकर कई देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली। उन्होंने NATO के साथ ग्रीनलैंड के भविष्य पर एक समझौते की रूपरेखा पर पहुंचने की बात कही और 1 फरवरी से प्रस्तावित टैरिफ नहीं लगाने का ऐलान किया। जिससे बाजार की चिंताएं कम हुईं।
            • भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर ट्रम्प का बयान: ट्रम्प ने कहा है कि भारत के साथ एक अच्छी डील करेंगे। उनके इस बयान से निवेशकों में पॉजिटिव भावना बढ़ी है।

            एक्सपर्ट की राय: बजट तक जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव

            बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले बाजार किसी बड़े ट्रेंड को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। तकनीकी जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,000 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। अगर बाजार इसके नीचे जाता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है। निवेशकों को फिलहाल संभलकर रहने और चुनिंदा लार्ज-कैप शेयरों में ही निवेश की सलाह दी जा रही है।

            ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

            • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.87% बढ़कर 4,952 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.73% चढ़कर 53,688 पर बंद हुआ है।
            • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.17% चढ़कर 26,629 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.14% बढ़कर 4,122 पर बंद हुआ है।
            • 21 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.21% चढ़कर 49,077.23 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डेक कंपोजिट में 1.18% और S&P 500 में 1.16% की तेजी रही थी।

            21 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹1,787 करोड़ के शेयर्स बेचे

            21 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 1,787.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,520.47 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

            कल सेंसेक्स 270 अंक गिरकर बंद हुआ था

            शेयर बाजार में कल यानी 21 जनवरी (बुधवार) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 270 अंक गिरकर 81,909 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 75 अंक गिरा, ये 25,157 के स्तर पर बंद हुआ था।

            कारोबार के दौरान सेंसेक्स में अपने दिन के निचले स्तर 81,124 से 1,000 अंक से ज्यादा और निफ्टी में डे लो 24,919 से 300 अंक से ज्यादा की रिकवरी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories