Stock Market Today: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1773 अंक चढ़कर बंद, 73,320 पर पहुंचा; आईटी और रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी

              मुंबई: सेंसेक्स आज यानी 2 अप्रैल को अपने दिन के निचले स्तर से 1,773 अंक चढ़कर बंद हुआ। सुबह ये भारी दबाव के साथ खुला और गिरकर 71,545 के स्तर तक आ गया था। बाद में बाजार में खरीदारी आई और यह 185 अंक (0.25%) चढ़कर 73,320 पर बंद हुआ।

              वहीं निफ्टी में भी 22,182 का निचला स्तर बनाने के बाद 531 अंकों की रिकवरी दिखी। ये 34 अंक (0.15%) चढ़कर 22,713 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी के आईटी और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ें। इसमें 2.62% और 1.18% की तेजी रही।

              एशियाई बाजार में गिरावट रही

              • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4.47% गिरकर 5,234 पर बंद हुआ।
              • जापान का निक्केई इंडेक्स 2.38% गिरकर 52,463 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.70% गिरकर 25,116 पर बंद हुआ।
              • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.74% गिरकर 3,919 पर बंद हुआ।

              अमेरिकी बाजार में 1 अप्रैल को रही बढ़त

              • डाउ जोन्स 224 अंक (0.48%) बढ़कर 46,565 के स्तर पर बंद हुआ।
              • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.16% बढ़कर 21,840 पर बंद हुआ।
              • S&P 500 इंडेक्स 46 अंक (0.72%) बढ़कर 6,575 पर बंद हुआ।

              क्रूड 5% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पर आया

              आज कच्चा तेल करीब 5% ऊपर है। ये 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।

              कल बाजार में रही थी तेजी

              इससे पहले कल यानी 1 अप्रैल को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,187 अंक (1.65%) की तेजी के साथ 73,134 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 348 अंक (1.56%) की बढ़त रही, ये 22,679 के स्तर पर बंद हुआ।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories