Stock Market Today: सेंसेक्स 505 अंक चढ़कर 78,494 पर बंद, निफ्टी में भी 157 अंकों की तेजी, 24,354 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी

              मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही, ये 24,354 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में FMCG,मीडिया और मेटल शेयरों में खरीदारी रही, जबकि आईटी शेयरों में बिकवाली रही।

              सपोर्ट और रेजिस्टेंस

              सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

              सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

              रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

              रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

              नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

              गुरुवार को सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर बंद हुआ था

              16 अप्रैल को सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) गिरकर 77,989 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 35 अंक (0.14%) बढ़कर 24,197 पर आ गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : नैनो डीएपी और नैनो यूरिया से बढ़ा उत्पादन

                              दुखा राम बने प्रगतिशील किसानरायपुर (BCC NEWS 24): कृषि...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

                              छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष को श्रीलंका दौरे के...

                              Related Articles

                              Popular Categories