मुंबई: सेंसेक्स आज यानी गुरुवार, 7 मई को 114 अंक (0.15%) की गिरावट के साथ 77,845 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 4 अंकों (0.02%) की गिरावट रही, ये 24,327 पर आ गया। आज के कारोबार में ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि FMCG में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।
एशियाई बाजारों में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7490 | 105 | 1.43% |
| निक्केई (जापान) | 62834 | 3321 | 5.58% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26626 | 413 | 1.57% |
6 मई को अमेरिकी बाजार में भी तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49911 | 612 | 1.24% |
| नैस्डैक | 25839 | 513 | 2.02% |
| S&P 500 | 7365 | 106 | 1.46% |
7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹6,621 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 6,837 | 14,204 | 34,819 |
| FII/FPI | -5,835 | -6,621 | -41,635 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल सेंसेक्स 941 अंक चढ़कर बंद हुआ था
इससे पहले केल यानी 6 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ था।

(Bureau Chief, Korba)



