Stock Market Today: सेंसेक्स 325 अंक चढ़कर 74,533 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 112 अंक चढ़ा; क्रूड ऑयल सस्ता होकर 107 डॉलर पर आया

          मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 20 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर पहुंच गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी रही।

          बाजार में तेजी की 2 वजहें

          1. पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच तेल की कीमतों में आई कमी से ग्लोबल मार्केट को राहत मिली है। ब्रेंट क्रूड अब 107 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
          2. भारतीय शेयर बाजार में जून 2024 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने के एक दिन बाद ‘वैल्यू बाइंग’ यानी निचले स्तरों पर खरीदारी देखी जा रही है।

          अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें…

          1. एशियाई बाजार में गिरावट

          • वर्नल इक्विनॉक्स की वजह से आज जापान की बाजार बंद है।
          • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.31% चढ़कर 5,781 पर बंद हुआ।
          • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.88% गिरकर 25,277 पर बंद हुआ।
          • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.24% गिरकर 3,957 पर बंद हुआ।

          2. अमेरिकी बाजार में 19 मार्च को गिरावट रही

          • डाउ जोन्स 203 अंक (0.44%) गिरकर 46,021 के स्तर पर बंद हुआ।
          • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.28% गिरकर 22,090 पर बंद हुआ।
          • S&P 500 इंडेक्स 18 अंक (0.27%) गिरकर 6,606 पर बंद हुआ।

          3. क्रूड की कीमतें 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आया

          अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। हालांकि अभी भी ये 100 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। ब्रेट क्रूड आज 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

          फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई रुकने की वजह से ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट के दाम कल 6% से ज्यादा बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए थे। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

          4. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 93.24 पर पहुंचा

          खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 92.63 पर बंद हुआ था। 19 मार्च को छुट्टी होने के कारण करेंसी मार्केट बंद था।

          शेयर बाजार में कल 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी

          शेयर बाजार में कल 19 मार्च को 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 2497 अंक (3.26%) गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 776 अंक (3.26%) की गिरावट रही, यह 23,002 पर आ गया। इससे पहले 4 जून 2024 को सेंसेक्स 5.74% गिरा था।



                    Hot this week

                    रायपुर : बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

                    ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति...

                    रायपुर : अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

                    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के...

                    रायपुर : बस्तर की ‘ज्ञानगुड़ी’ से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट हासिल कर रचा गौरव

                    दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण...

                    रायपुर : महतारी वंदन की छांव तले सुकृति के सुनहरे कल की नींव

                    एक छोटी सी बचत, सशक्त भविष्य की बड़ी उड़ानरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories