Stock Market Today: सेंसेक्स 639 अंक बढ़कर 77,304 पर बंद, निफ्टी में 195 अंक की तेजी रही, ऑटो और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

              मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 27 अप्रैल को बढ़त रही। सेंसेक्स 639 अंक की तेजी के साथ 77,304 पर बंद हुआ। निफ्टी में 195 अंक की बढ़त रही, ये 24,093 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, IT, मेटल, मीडिया और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।

              सन फार्मा के शेयर में आज 6.83% की तेजी रही। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अमेरिका की ऑर्गेनॉन एंड कंपनी को खरीदने जा रही है। यह पूरी डील 11.75 बिलियन डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) की वैल्यू पर पूरी तरह कैश में होगी।

              कच्चा तेल 106 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा

              ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

              शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

              इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : धमतरी में समर्थन मूल्य चना खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

                              76 हज़ार क्विंटल की हुई खरीदीउपार्जन केंद्रों पर बढ़ी...

                              रायपुर : इंडक्शन फर्नेस में रिसाव, बड़ा हादसा टला

                               जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंदरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories