Stock Market Today: सेंसेक्स 609 अंक बढ़कर 77,496 पर बंद, निफ्टी भी 182 अंक चढ़ा, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही

              मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 29 अप्रैल को बढ़त रही। सेंसेक्स 609 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 182 अंक (0.76%) की तेजी रही, ये 24,178 पर बंद हुआ। आज ऑटो, IT, रियल्टी और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।

              एक्सपर्ट्स के अनुसार UAE के तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और ओपेक+ से बाहर निकलने की घोषणा का बाजार पर पॉजिटिव असर दिखा है। इससे ओपेक की कच्चे तेल की कीमतों पर नियंत्रण करने की ताकत कमजोर होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें गिर सकती हैं, जिसका सीधा फायदा भारत जैसे बड़े आयातक देशों को होगा।

              ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार

              ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

              फेडरल बैंक का नेट प्रॉफिट 22.92% बढ़ा

              सालाना आधार पर फेडरल बैंक का नेट प्रॉफिट 22.92% बढ़ा है। बैंक को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (FY26Q4) में 1340.97 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल इसी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) में 1090.94 करोड़ रुपए था। वहीं, बैंक की कुल ऑपरेटिंग इनकम भी 11.80% बढ़कर 7946.61 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है, जो जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही में 7107.95 करोड़ रुपए थी।

              कल मंगलवार को सेंसेक्स 417 अंक चढ़ा था

              इससे पहले कल यानी 28 अप्रैल को सेंसेक्स 417 अंक (0.54%) की गिरावट के साथ 76,887 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 97 अंकों (0.40%) की गिरावट रही, ये 23,996 पर बंद हुआ था।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories