Sunday, February 15, 2026

              Stock Market Today: सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 पर बंद, निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, IT और ऑटो शेयर चढ़े

              मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 11 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 25,141 के स्तर पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में ही गिरावट रही। आज IT और ऑटो शेयर्स में तेजी रही। वहीं एनर्जी, बैंकिंग और FMCG शेयर्स पर दबाव देखने को मिला।

              ग्लोबल मार्केट में तेजी

              • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.55% की तेजी के साथ 38,421 पर और कोरिया का कोस्पी 1.23% चढ़कर 2,907 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.84% बढ़त के साथ 24,366 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52% बढ़कर 3,402 पर बंद हुआ।
              • 10 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.25% बढ़कर 42,866 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.63% और S&P 0.55% चढ़कर बंद हुआ।

              13 जून को ओपन होगा ओसवाल पंप्स का IPO

              ओसवाल पंप्स का IPO 13 जून को ओपन होगा जो 17 जून तक खुला रहेगा। इसके शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को 614 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,016 रुपए निवेश करने होंगे।

              कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार

              इससे पहले कल यानी 10 जून को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला है। निफ्टी में 1 अंक की तेजी के साथ 25,104 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स करीब 53 अंक की गिरावट के साथ 82,391 के स्तर पर बंद हुआ था।


                              Hot this week

                              रायपुर: समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

                              रायपुर: श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,...

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              Related Articles

                              Popular Categories