Stock Market Today: सेंसेक्स 251 अंक गिरकर 77,017 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 86 अंक गिरकर 24,032 पर आया; रियल्टी शेयरों में बिकवाली

            मुंबई: सेंसेक्स आज यानी मंगलवार, 5 मई को 251 अंक (0.33%) की गिरावट के साथ 77,017 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 86 अंकों (0.36%) की गिरावट रही, ये 24,032 के स्तर पर बंद हुआ।

            आज के कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

            एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार

            इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
            कोस्पी (साउथ कोरिया)6,937+338+5.12%
            निक्केई (जापान)59,513+228+0.38%
            हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25,899-197-0.76%

            4 मई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी

            इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
            डाउ जोन्स48,942-557-1.13%
            नैस्डैक25,068-47-0.19%
            S&P 5007,201-29-0.41%

            7 दिन में FII ने 10,514 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

            कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
            DII4,76410,51441,448
            FII/FPI2,836-7,681-49,038

            नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

            सोमवार को सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर बंद हुआ था

            इससे पहले सोमवार, 4 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, ये 24,119 के स्तर पर बंद हुआ था।

            कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। जबकि आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories