Monday, February 16, 2026

              Stock Market Today: सेंसेक्स 275 अंक गिरकर 84,391 पर बंद, निफ्टी भी 82 अंक लुढ़का, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली रही

              मुंबई: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 10 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 275 अंक गिरकर 84,391 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 25,758 के स्तर पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर में तेजी और 11 में गिरावट रही। इंडिगो के शेयर में 3.17% की गिरावट रही। वहीं बैंकिंग और IT शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है।

              ग्लोबल मार्केट में गिरावट

              • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.10% गिरकर 50,602 पर और कोरिया का कोस्पी 0.21% बढ़कर 4,135 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42% बढ़कर 25,540 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23% गिरकर 3,900 के स्तर पर बंद हुआ।
              • 9 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% गिरकर 47,560.29 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.13% चढ़कर और S&P 500 0.088% गिरकर बंद हुए थे।

              आज से दो IPO ओपन हुए

              आज से पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड और नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के IPO ओपन हो गए हैं। पार्क मेडी इस IPO के जरिए 920 करोड़ और नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज 871 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इन दोनों IPO के लिए 12 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे।

              विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में ₹13,953 करोड़ के शेयर्स बेचे

              • 9 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹2,971.97 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹5,346.88 करोड़ की खरीदारी की।
              • दिसंबर के पहले 7 कारोबारी दिन में FIIs ने कुल ₹13,953 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹27,254 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
              • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

              कल सेंसेक्स 436 अंक गिरकर 84,666 पर बंद हुआ था

              • हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 9 दिसंबर को सेंसेक्स 436 अंक की गिरावट के साथ 84,666 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 121 अंक की गिरावट रही, ये 25,840 पर बंद हुआ था।
              • सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर में गिरावट और 8 शेयरों में तेजी रही। एशियन पेंट्स का शेयर सबसे ज्यादा 4% गिरा है। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.19% की गिरावट देखने को मिली है।

                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories