Stock Market Today: सेंसेक्स 303 अंक गिरकर 74,346 पर बंद हुआ, निफ्टी 77 अंक नीचे 23,405 पर आया, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

              मुंबई: आज यानी बुधवार, 3 जून को सेंसेक्स 303 अंक की गिरावट के साथ 74,346 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 77 अंकों की गिरावट रही, ये 23,405 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी (5.5%) और रिसल्टी (1.3%) शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

              शेयर बाजार में गिरावट के 3 बड़े कारण

              1. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ा है। इससे मार्केट में अनिश्चितता आई है और निवेशकों में डर है।
              2. विदेशी निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। मई में FII ने 71 हजार रुपए भारतीय शेयर बाजार से निकाले।
              3. मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून का अनुमान 92% से घटाकर 90% कर दिया है। यानी जून से सितंबर के बीच देश में कम बारिश का खतरा बढ़ गया है।

              एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              कोस्पी (साउथ कोरिया)8801130.15%
              निक्केई (जापान)6840216682.50%
              हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25633-405-1.56%

              अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              डाउ जोन्स513082290.45%
              नैस्डैक2709470.03%
              S&P 5007610100.13%

              विदेशी निवेशकों ने कल 8 हजार करोड़ के शेयर बेचे

              कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
              DII9,58931,46392,603
              FII/FPI-8,363-33,381-71,074

              नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

              कल बाजार 383 अंक चढ़कर बंद हुआ था


                              Hot this week

                              रायपुर : नवाचार से समृद्धि की ओर बढ़ रहे कृषक गोपाल पटेल

                              नैनो उर्वरकों के उपयोग से कम लागत में मिला...

                              Related Articles

                              Popular Categories