Stock Market Today: सेंसेक्स 417 अंक गिरकर 76,887 पर बंद, निफ्टी भी 97 अंक टूटा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली रही

        मुंबई: आज यानी 28 अप्रैल को सेंसेक्स 417 अंक (0.54%) की गिरावट के साथ 76,887 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 97 अंकों (0.40%) की गिरावट रही, ये 23,996 पर आ गया। आज बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही।

        एशियाई बाजार में भी आज गिरावट रही

        इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
        कोस्पी (साउथ कोरिया)6641+26+0.39%
        निक्केई (जापान)59917-620-1.02%
        हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25680-246-0.95%

        अमेरिकी बाजार में 27 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा

        इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
        डाउ जोन्स49168-63-0.13%
        नैस्डैक24887+51+0.20%
        S&P 5007174+9+0.12%

        कच्चा तेल 109 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा

        ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 109 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

        कल बाजार में रही थी तेजी

        इससे पहले कल यानी 27 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 639 अंक की तेजी के साथ 77,304 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 195 अंक की बढ़त रही, ये 24,093 पर बंद हुआ था।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से गढ़ा ‘मेरे सपनों का भारत’

                भाषण, चित्रकला, वाद-विवाद, मेंहदी और कबड्डी के साथ हुआ न्योता...

                Related Articles

                Popular Categories