Stock Market Today: सेंसेक्स 583 अंक गिरकर 76,913 पर बंद, निफ्टी भी 180 अंक नीचे 23,998 पर आया; मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

              मुंबई: सेंसेक्स में आज यानी गुरुवार, 30 अप्रैल को 583 अंक (0.75%) की गिरावट रही। ये 76,913 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 180 अंकों (0.74%) की गिरावट रही, ये 23,998 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली।

              जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

              बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

              1. ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
              2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
              3. अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

              एशियाई बाजार में आज गिरावट रही

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              कोस्पी (साउथ कोरिया)6599-92-1.38%
              निक्केई (जापान)59285-633-1.06%
              हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25777-335-1.28%

              29 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              डाउ जोन्स48862-280-0.57%
              नैस्डैक24673+9+0.04%
              S&P 5007136-3-0.04%

              ब्रेंट क्रूड ऑयल 120 डॉलर प्रति बैरल के पार

              ब्रेंट क्रूड ऑयल 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया हैं। 2022 के बाद पहली बार कच्चा तेल 120 डॉलर डॉलर के पार निकला है। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

              कल बाजार में रही थी तेजी

              इससे पहले कल यानी 29 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 609 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 182 अंक (0.76%) की तेजी रही, ये 24,178 पर बंद हुआ था।


                              Hot this week

                              रायपुर : तेन्दूपत्ता से बदली जिंदगी, बढ़ी आय और सम्मान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): तेन्दूपत्ता संग्रहण आदिवासी और वनवासी...

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल...

                              रायपुर : लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित

                              आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तकरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

                              परीक्षा परिणाम 85.22 प्रतिशत रहारायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories