Friday, February 13, 2026

              Stock Market Today: सेंसेक्स 610 अंक गिरकर 85,103 पर बंद, निफ्टी भी 226 अंक लुढ़का, रियल्टी और मीडिया सेक्टर टूटे; क्राइसिस के बीच इंडिगो का शेयर 8.62% गिरा

              मुंबई: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 8 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 610 अंक (0.71%) गिरकर 85,103 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 226 अंक (0.86%) नीचे 25,961 के स्तर पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 में से 27 गिरकर बंद हुए। BEL, ट्रेंट और जोमैटो​ के शेयर में सबसे ज्यादा 5% की गिरावट आई। कुल 19 शेयर्स में 1%-5% तक की गिरावट रही।

              निफ्टी के 50 में 47 शेयर्स नीचे बंद हुए। NSE का रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 3.53% गिरा। वहीं, मीडिया, PSU बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में 3% तक की गिरावट रही।

              क्राइसिस की वजह से इंडिगो का शेयर 8% गिरा

              वहीं देशभर में इंडिगो क्राइसिस की वजह से कंपनी का शेयर में 8.62% टूटकर 4,907.50 रुपए पर आ गया। वहीं बीते 5 दिनों में कंपनी का शेयर 15.33% टूटा है।

              दरअसल, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकीं हैं। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद एयरपोर्ट से अब तक 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।

              एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। क्राइसिस की वजह से टोटल 7 दिन में अब तक इंडिगो की 4,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। हालांकि, कंपनी ने 2,300 डेली फ्लाइट्स में से 1,650 संचालित करने का दावा किया है।

              बाजार गिरने के मुख्य कारण

              • फेड मीटिंग से पहले सतर्कता: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ रही हैं, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा है।
              • रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में मुनाफावसूली: इन सेक्टरों के शेयरों में निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद मुनाफा कमाया, जिससे बिकवाली बढ़ी और बाजार नीचे आ गया।
              • विदेशी-निवेशकों की लगातार निकासी: विदेशी निवेशकों (FIIs) द्वारा लगातार पैसे निकालने से बाजार का मूड खराब हुआ है, जो निवेशकों के भरोसे को कमजोर कर रहा है।

              ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

              • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.18% ऊपर 50,582 पर और कोरिया का कोस्पी 1.34% बढ़कर 4,155 पर बंद हुए।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.23% गिरकर 25,765 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.54% चढ़कर 3,924 पर बंद हुए।
              • 5 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.22% चढ़कर 47,954 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.31% और S&P 500 0.19% बढ़कर बंद हुए थे।

              विदेशी निवेशकों ने 5 दिन में ₹10,203 करोड़ के शेयर्स बेचे

              • 5 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹239.26 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹3,853.57 करोड़ की खरीदारी की।
              • दिसंबर के पहले 5 कारोबारी दिन में FIIs ने कुल ₹10,203 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹19,449 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
              • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

              2026 में 29,000 पर पहुंचेगा निफ्टी

              बैंक ऑफ अमेरिका ने कैलेंडर ईयर 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 29,000 तय किया है, जो मौजूदा लेवल से 11% ग्रोथ है। की बढ़ोतरी दर्शाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि वैल्यू बढ़ने की संभावना कम है और इनकम ग्रोथ होने से बाजार में तेजी आएगी।

              शुक्रवार को सेंसेक्स 447 अंक चढ़ा था

              शुक्रवार, 5 दिसंबर को सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 85,712 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 152 अंक की तेजी रही, ये 26,186 पर बंद हुआ था। वहीं, SBI और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी उछाल गया है।

              सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयर्स चढ़कर बंद हुए हैं। बैंकिंग, IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। मीडिया और फार्मा शेयरों में बिकवाली रही थी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories