Stock Market Today: सेंसेक्स 757 अंक गिरकर 78,516 पर बंद, निफ्टी भी 199 अंक गिरकर 24,378 पर आया; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

              मुंबई: सेंसेक्स आज यानी बुधवार, 22 अप्रैल को 757 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 199 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378 पर आ गया। आज के कारोबार में FMCG और मीडिया शेयरों में खरीदारी रही, जबकि आईटी में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।

              एशियन मार्केट में मिला जुला कारोबार

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              कोस्पी (साउथ कोरिया)6418290.46%
              निक्केई (जापान)595862370.40%
              हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)26163-324-1.22%

              21 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में गिरावट रही

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              डाउ जोन्स49149-293-0.59%
              नैस्डैक24260-144-0.59%
              S&P 5007064-45-0.63%

              विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

              विदेशी निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बाजार से पैसा निकाला और करीब ₹1,919 करोड़ के शेयर बेचे। इससे पहले सोमवार को भी उन्होंने ₹1,060 करोड़ की बिकवाली की थी। हालिया बिकवाली ने पिछले हफ्ते के उन तीन दिनों की बढ़त को खत्म कर दिया है, जब उन्होंने बाजार में ₹1,731 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की थी।

              सपोर्ट और रेजिस्टेंस

              सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

              सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

              रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

              रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

              नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

              मंगलवार को सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर बंद हुआ था

              शेयर बाजार में 21 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 753 अंक (0.96%) चढ़कर 79,273 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 212 अंक (0.87%) बढ़कर 24,577 पर आ गया। कारोबार में निफ्टी FMCG और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि फार्मा में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिंजाम एनीकट के कार्यों के लिए 4.95 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

                              राजस्व व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाईबिना अनुमति चल...

                              रायपुर : हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

                              लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतानतेंदूपत्ता संग्रहण...

                              रायपुर : रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद

                              आरोपी पर प्रकरण दर्जरायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले...

                              Related Articles

                              Popular Categories