Stock Market Today: सेंसेक्स क्लोजिंग सेशन में 2,100 अंक तक टूटा, फिर रिकवर होकर 417 अंक नीचे 76153 पर बंद हुआ; ऑटो-आईटी में बिकवाली

          मुंबई: शेयर बाजार में आज गुरुवार, 3 सितंबर को भारी उतार-चढ़ाव रहा। इंडिकेटिव क्लोजिंग के दौरान सेंसेक्स अचानक 2,100 अंक तक नीचे फिसल गया।

          हालांकि, फाइनल क्लोजिंग में ये 417 अंक (0.55%) की गिरावट के साथ 76,153 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 41 अंक (0.17%) फिसलकर 23,873 पर बंद हुआ।

          95 रुपए वाला पुट ऑप्शन 446 रुपए पर पहुंचा

          एक्सपायरी के दिन दोपहर 3:15 बजे सेंसेक्स 76,554 के आसपास ट्रेड कर रहा था। उस वक्त 76,600 स्ट्राइक का कॉल ऑप्शन (CE) 152 रुपए और पुट ऑप्शन (PE) 95 रुपए पर था।

          लेकिन 3:30 बजे क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) खत्म होते-होते सेंसेक्स 76,152 पर आ गया। इस तेज गिरावट से कॉल ऑप्शन की वैल्यू जीरो हो गई, जबकि 95 रुपए वाला पुट ऑप्शन सीधे 446 रुपए पर पहुंच गया। इस अचानक आए बदलाव से पुट खरीदारों को भारी मुनाफा हुआ, जबकि कॉल राइटर्स और सेलर्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

          क्या है CAS और यह कैसे काम करता है?

          भारतीय शेयर बाजार में CAS इसी साल 3 अगस्त से लागू किया गया है।

          • नया नियम: यह बाजार बंद होने के समय (3:40 PM के आसपास तक चलने वाला) एक छोटा ऑक्शन सेशन होता है। इसमें शेयरों की ऑफिशियल क्लोजिंग प्राइस तय करने के लिए बाय और सेल ऑर्डर्स को मैच किया जाता है।
          • पुराना नियम: इससे पहले क्लोजिंग प्राइस निकालने के लिए आखिरी 30 मिनट (3:00 PM से 3:30 PM) के वेटेड एवरेज (VWAP) का इस्तेमाल होता था।
          • ग्लोबल प्रैक्टिस: रेगुलेटर्स ने भारतीय बाजारों को चीन, ताइवान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई और ग्लोबल मार्केट्स के मानकों के बराबर लाने के लिए यह नया सिस्टम लागू किया है।

          एशियाई बाजारों में आज गिरावट रही

          इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
          कोस्पी (साउथ कोरिया)6579170.26%
          निक्केई (जापान)64214-111-0.17%
          हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25213-98-0.39%

          2 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी

          इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
          डाउ जोन्स53062+295+0.56%
          नैस्डैक26218+118+0.45%
          S&P 5007667+35+0.46%

          घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 14,433 करोड़ के शेयर खरीदे

          कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
          DII+2,813+14,433+62,293
          FII/FPI6,688-5,194-3,069


                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories