Stock Market Today: शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट रही, मेटल-ऑटो और बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा टूटे, सेंसेक्स 1470 अंक गिरकर 74,564 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 488 अंक गिरा

              मुंबई: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार 13 मार्च को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 1470 अंक (1.93%) की गिरावट के साथ 74,564 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.06%) की गिरावट रही, ये 23,151 पर आ गया है। आज मेटल, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

              बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

              1. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
              2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
              3. अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

              एशियाई बाजार अपडेट

              • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.72% गिरकर 5,487 पर बंद हुआ।
              • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.16% गिरकर 53,819 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.98% की गिरावट के साथ 25,465 पर बंद हुआ।
              • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.82% नीचे 4,095 के स्तर पर बंद हुआ।

              अमेरिकी बाजार में 12 मार्च को गिरावट रही

              • डाउ जोन्स 739 अंक (1.56%) गिरकर 46,677 के स्तर पर बंद हुआ।
              • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.78% गिरकर 22,311 पर बंद हुआ।
              • S&P 500 इंडेक्स 103 अंक (1.52%) गिरकर 6,672 पर बंद हुआ।

              कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा

              ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर पर पहुंच गया था।

              कल सेंसेक्स 829 अंक गिरकर बंद हुआ था

              शेयर बाजार में में यानी 12 मार्च को लगातार दूसरे गिरावट रही थी। सेंसेक्स 829 अंक की गिरावट के साथ 76,034 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 228 अंक की गिरावट रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल

                              निःशुल्क उन्नत मक्का बीज वितरण से किसान नेतराम की...

                              रायपुर : आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार

                              वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, आयते को...

                              Related Articles

                              Popular Categories