Stock Market Today: शेयर बाजार में 750 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा, सेंसेक्स 7 अंक नीचे 80,711 पर बंद; IT, FMCG और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

              मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 5 सितंबर को शेयर बाजार में 750 अंक से ज्यादा का उतार-चढ़ाव रहा। आखिर में सेंसेक्स 7 अंक नीचे 80,711 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 7 अंक की तेजी रही, ये 24,741 बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी, 16 में गिरावट रही। महिंद्रा, मारुति और रिलायंस के शेयर्स 2% तक चढ़कर बंद हुए। ITC, HCL टेक और TCS के शेयरों सहित कुल 7 शेयरों में 2% तक की गिरावट रही।

              निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में तेजी और 22 में गिरावट रही। NSE के ऑटो, मीडिया और मेटल इंडेक्स में तेजी रही। IT, FMCG और रियल्टी 1.4% तक गिरकर बंद हुए।

              ग्लोबल मार्केट में तेजी

              • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.03% ऊपर 43,019 पर और कोरिया का कोस्पी 0.13% चढ़कर 3,205 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.43% ऊपर 25,418 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट1.24% चढ़कर 3,813 पर बंद हुआ।
              • 4 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.77% ऊपर 45,621 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.98% और S&P 500 में 0.83% की तेजी रही।

              4 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,233 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे

              • 4 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 106.34 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,233.09 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
              • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

              कल बाजार में 150 अंक की तेजी रही थी

              GST में बदलाव के ऐलान के बाद गुरुवार, 4 सिंतबर को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 150 पॉइंट चढ़कर 80,718 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 19 अंक की तेजी रही, ये 24,734 के स्तर पर बंद हुआ।

              आज के बाजार में ऑटो, FMCG और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स में तेजी रही। सरकार ने इनपर GST कम करने का ऐलान किया है। IT, मीडिया, मेटल फार्मा और PSU बैंकिंग 1% तक गिरकर बंद हुए।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

                              शैक्षणिक भ्रमण से मिली आजीविका को नई उड़ान​रायपुर (BCC...

                              ​रायपुर : ​आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन ही आज के युवाओं की सबसे बड़ी अंतःशक्ति – मनोज दयाल

                              केटीयूजेएम और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में ‘आत्म-नियंत्रण से...

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

                              कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय...

                              Related Articles

                              Popular Categories