Stock Market Updates: सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की तेजी… ये 71,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा, रिलायंस के शेयर में 4% की तेजी

              मुंबई: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार (29 जनवरी) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 71,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 21,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और सिर्फ 6 में गिरावट देखने को मिल रही है। ONGC के शेयर में आज 7% और अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 4% से ज्यादा की तेजी है। वहीं अडाणी पोर्ट्स और रिलायंस का शेयर भी 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।

              बाजार में तेजी की 3 वजह

              1. रिलायंस और HDFC बैंक जैसे ज्यादा वेटेज वाले शेयर्स में तेजी।
              2. ग्लोबल बाजारों में तेजी के कारण भारतीय बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।
              3. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।

              कल से ओपन होगा BLS ई-सर्विसेस लिमिटेड का IPO
              BLS ई-सर्विसेस लिमिटेड का IPO कल यानी 30 जनवरी से ओपन हो रहा है। रिटेल निवेशक इसके लिए 1 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹310.91 करोड़ जुटाना चाहती है। 6 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

              बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
              शेयर बाजार में 25 जनवरी को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 70,700 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 101 अंक की गिरावट रही थी। ये 21,352 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स में 982.56 अंक या 1.37% की गिरावट रही थी।

               


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा

                              व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

                              रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू

                              अरुणाचल के वेटलिफ्टरों का विमानतल पर रंगारंग स्वागतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories