सूरजपुर: रेवती रमण महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन…

              सूरजपुर:  शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में आयुषमान भवः सेवा पखवाड़ा के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एच.एन दुबे के निर्देशन में शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय में संचालित एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. इकाई के प्रमुख श्री आनंद कुमार पैकरा (कार्यक्रम अधिकारी) श्री दीपचंद एक्का ने शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग किया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रतिभा कश्यप, श्री सी.बी. मिश्र, डॉ. विनोद कुमार, श्री संदीप सोनी, डॉ. रश्मि पाण्डेय, डॉ. विकेश झा, श्री टी. आर. राहंगडाले, डॉ. चंदन कुमार, श्री अनिल कुमार चक्रधारी, डॉ. सलीम किस्पोट्टा, श्री राहुल नीरज, श्रीमती नीरजा भगत, श्री बुधलाल साहू एवं समस्त अतिथि व्याख्याताओं ने छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी कुमकुम पटेल ने प्रथम बार रक्तदान किया साथ अन्य छात्राओं को भी रक्तदान हेतु प्रोत्साहित की महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सहायक प्राध्यापकों के द्वारा कुल 28 यूनिट रक्तदान किया गया। महाविद्यालय की छात्रा कुमारी प्रियंका राजवाड़े (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) एवं सुशीला सोनपाकर (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने शिविर में विशेष सहयोग प्रदान किया। जिला चिकित्सालय से डॉ. आजाद भगत (पैथोलॉजिस्ट) श्री संतोष कुमार साहू (एम.एल.टी), श्री इन्द्रमान सिंह (एम.एल.टी. श्रीमति आरती सपना (स्टाफ नर्स), श्री इमरान (डाटा एन्ट्री ऑपरेटर) एवं अन्य स्टाफ ने शिविर का सफल आयोजन किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : जब रुक्मणी के खेतों में धान की जगह उगने लगा बगिया में सोना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आदिवासी बहुल और वनांचल क्षेत्रों...

                              रायपुर : अवैध मुरूम उत्खनन करते जेसीबी और हाइवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुरही नदी क्षेत्र में अवैध...

                              Related Articles

                              Popular Categories