सूरजपुर: कूप से जल प्रबंधन कर, कृषक रामचंद्र ले रहा अच्छी फसल…

              सूरजपुर: जिले में एक ऐसा किसान है जो की कूप के माध्यम से अपने धान की फसल ले रहा है। ग्राम पंचायत खरसुरा के कृषक रामचंद्र के खेत में दो वर्ष पूर्व कूप का निर्माण किया गया था। आज उसी कूप के माध्यम से वो अपने धान की फसल की सिंचाई कर पा रहा है। यह कूप वर्ष 2020-21 में निर्मित हुआ था, जिसका निर्माण 4.29 लाख रुपए की लागत से किया गया था। इसमें मनरेगा मजदूर को भी रोजगार स्वरूप 844 मानव का लाभ हुआ, इस कूप के निर्माण से कृषक को लाभ वर्तमान मे देखने को मिल रहा है। इस समय नरेगा द्वारा निर्मित कूप कृषक रामचंद्र के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जल प्रबंधन कर कृषक द्वारा खेतों में सिंचाई की जा रही है। जिससे उसके खेत की फसल हरी भरी है, इससे निश्चित ही किसान को आर्थिक लाभ हुआ है। कूप के बनने से जल के संधारण आसानी से हो पा रहा है, इससे धान के फसल को बचाने के साथ-साथ दूसरी फसल लेने का भी उम्मीद बढ़ गयी है। दोहरी फसल स्वरूप सब्जी बैगन, टमाटर, भाजी इत्यादि का खेती रामचंद्र द्वारा अपने बाड़ी में किया जायेगा। कूप का निर्माण हो जाने से कृषक रामचंद्र का परिवार खुश है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत जशपुर में जनभागीदारी अभियान का आयोजन

                              रनपुर, तिलंगा, बदरचूआं और जामटोली सहित कई गांवों में...

                              रायपुर : 1386 बोरी खाद जब्त, तीन कृषि केंद्र सील

                              उर्वरकों की कालाबाजारी के मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : संकट की घड़ी में शिलाबाई को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से मिली राहत

                              जनसमस्या निवारण शिविरों से साकार हो रहा सुशासनजरूरतमंद परिवारों...

                              Related Articles

                              Popular Categories