सूरजपुर: ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु दावा आपत्ती 28 सितम्बर तक आमंत्रित…

            सूरजपुर:  एकीकृत बाल विकास परियोजना के जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 01 पद व सहायिका 06 ग्रामीण क्षेत्र के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर 16 जुन तक आवेदन प्राप्त किया गया था। आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों के आधार पर विकास खण्ड स्तरीय मुल्यांकन समिति द्वारा तैयार अनंतिम (प्रावधिक) चयन सूची सर्व साधारण की सूचना हेतु एतद्द्वारा जारी प्रकाशित की जाती है। इस सूची के विरूद्ध किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कोई दावा, आपत्ती हो तो, वे अपना दावा आपत्ती सुसंगत दस्तावेजों के साथ 28 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में अपना दावा, आपत्ती प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय अवधि के पश्चात दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे। दावा आपत्ति केवल इस कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्य कार्यालयों में दावा आपत्ति प्रस्तुत करने पर मान्य नहीं होगा।इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दावा आपत्ती में कोई भी ऐसा नवीन दस्तावेज जो पूर्व में आवेदन के साथ जमा नहीं किया गया है, और दावा आपत्ती के दौरान प्रस्तुत करने से मेरिट लिस्ट प्रभावित हो स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। केवल वही दस्तावेज स्वीकार्य किये जायेंगे। जो आपके आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेज को प्रमाणित अथवा स्पष्ट करता हो।


                          Hot this week

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories