सूरजपुर: कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता पखवाड़े की शपथ…

              सूरजपुर: स्वच्छता पखवाड़ा 01 से 15 सितम्बर 2023 के तारतम्य में 05 सितम्बर 2023 को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। जिसमें वन मण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर  नरेन्द्र पैकरा एवं सुश्री प्रियंका वर्मा, सर्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नन्दजी पाण्डेय, सागर सिंह राज, दीपिका नेताम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. सिंह, उप संचालक समाज कल्याण विभाग बेनेदिक्ता तिर्की, सहायक आयुक्त विश्वनाथ रेड्डी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया, सर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी, शिक्षा विभाग से जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह, सहा. संचालक रविन्द्र सिंहदेव, सहा. परियोजना समन्वयक शोभनाथ चौबे, दिनेश कुमार द्विवेदी एवं सुरविन्द कुमार गुर्जर आदि अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान

                              नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया श्री अमर सिंह कंवर का...

                              Related Articles

                              Popular Categories