सूरजपुर: राखी स्टाल का कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने किया उद्घाटन…

              सूरजपुर: इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांछी योजना महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) अंतर्गत स्थानीय स्तर पर ही राखियों का निर्माण कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलों द्वारा आज कलेक्टर परिसर में स्टाल लगाया गया था। जिसका उद्घाटन कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने फीता काटकर किया।

              कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में जिले के कृष्णपुर ग्राम पंचायत में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में बिहान योजना द्वारा गठित महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा स्थानीय स्तर पर ही हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण किया जा रहा है। समूह की महिलाओं के द्वारा सब्जियों के बीज, धान, बांस, मोतियों और रंग बिरंगे धागों से आकर्षक राखियों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की छवि दिखाई जाती है। उक्त रखियों को स्थानीय बाज़ारों में होलसेल दुकानों में विक्रय किया जा रहा है साथ ही जिला, विकासखंड मुख्यालय, विभिन्न हाट-बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानो में स्वयं भी स्टाल लगा कर विक्रय किए जाने की तैयारी की गयी है। समूह द्वारा तैयार राखियाँ 10, 15, 20, 30, 40, 50 रुपये में उपलब्ध रहेंगी। राखियों के अलावा समूह के सदस्यों द्वारा द्वारा राखी, दिया, कपूर, मोमबत्ती, गुलाल, और अन्य त्योहार आधारित सामाग्री एवं पुजा सामाग्री का निर्माण प्रारम्भ किया गया है।

              उद्घाटन के दौरान एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील शर्मा, बीपीएम माधुरी भण्डारी, बीपीएम सर्वजीत सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी एवं महिला स्व सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              रायपुर : जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              अंधाधुंध रासायनिक खाद से बढ़ रहा कैंसर का खतरासारंगढ़-बिलाईगढ़...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories