सूरजपुर: कलेक्टर ने नबी मोहम्मद को प्रदाय किया व्हीलचेयर…

        सूरजपुर: नबी मोहम्मद ग्राम कल्याणपुर जनपद पंचायत रामानुजनगर निवासी के द्वारा व्हीलचेयर के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण विभाग को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में समाज कल्याण ने व्हील चेयर उपलब्ध कराया, जिसे कलेक्टर ने नबी मोहम्मद को प्रदाय किया। व्हीलचेयर मिलने से उसके जीवन में गतिशीलता तथा आने-जाने में सुविधा होगी। नबी मोहम्मद और उसके परिवार ने व्हीलचेयर मिलने पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।



                Hot this week

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories