Sunday, March 1, 2026

              सूरजपुर: जिला स्तरीय टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न…

              सूरजपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में मिजल्स रुबेला उन्मूलन अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक आज कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एस.सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय मरकाम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम एवं अन्य समिति के सदस्यों की उपस्थिति में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये। सभी विकास खण्डों में मिजल्स रूबेला उन्मूलन अभियान के सफल संचालन हेतु टीकाकरण पॉइंट बनाये जायें। समस्त विकास खण्ड में सेक्टर चार बैठक कराकर जल्द से जल्द ड्यू लिस्ट बनाना सुनिश्चित किया जाये। गांव में मिजल्स रूबेला उन्मूलन अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पूर्व से ही व्यवस्था की जाये, गांवों में मुनादी कराकर, दीवाल लेखन, सभी मोहल्ला में बैठक कराकर मिजल्स रूबेला उन्मूलन का प्रचार किया जायें। ग्राम पंचायत के सरपंच को मिजल्स रूबेला उन्मूलन के महत्व को समझाते हुए सरपंच को अपने ग्राम पंचायत में भ्रमण कर लोगों को मिशन इन्द्रधनुष अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया जाये। समस्त विकास खण्डों में एक मोडल नियुक्त किया जाये, जो कि मिजल्स रूबेला उन्मूलन अभियान का पूर्ण निरिक्षण कर अभियान को सुचारू रूप से संचालित कराये। मिजल्स रूबेला उन्मूलन अभियान को सफल बनाने हेतु अन्य निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। जहाँ खसरा रूबेला के जहां मरीज ज्यादा मिले है वैसे स्थानों को चिन्हांकित कराना सुनिश्चित करने के भी निर्दे दिये।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories