सूरजपुर: ईवीएम व व्ही.व्ही. पैट के प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक…

              सूरजपुर: आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 17 से 31 जुलाई 2023 तक ईवीएम मशीन एवं व्ही.व्ही. पैट मशीन का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में चांदनी बिहारपुर के ग्राम नवाटोला हॉट बाजार, थाड़पाथर हॉट बाजार, रेड़ीपहरी चौक, हाई स्कूल महोली, हॉट बाजार महोली, तहसील बिहारपुर, कॉलेज बिहारपुर में मशीनों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें लोगों को वोटिंग के लिए बटन दबाना सिखाया गया एवं मशीन की जानकारी दी गई। इन मशीनों के प्रदर्शन में महिला, बुजुर्ग, नौजवानों ने काफ़ी रुचि दिखाई। लगभग 350 लोगों ने अभी तक वोटिंग मशीन के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। तहसीलदार संजय शर्मा ने बताया कि आगे भी हमारी जागरूकता अभियान जारी रहेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस कार्य में श्री सुनील एक्का व्याख्याता हाई स्कूल नवाटोला, श्री वीरेंद्र सिंह व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल महोली का सहयोग रहा।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

                              “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय...

                              Related Articles

                              Popular Categories