सूरजपुर: व्यय अनुवीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न… 

        सूरजपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत सभा कक्ष में आगामी विधानसभा 2023 हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति के अन्तर्गत विडियो निगरानी दल, विडियो अनुश्रवण दल, स्थैतिक निगरानी दल तथा उडनदस्ता दल हेतु नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति के नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के अध्यक्षता में दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. विनोद कुमार साहू के द्वारा व्यय अनुवीक्षण तंत्र के बारे में विस्तार से बताया तथा वीएसटी, वीवीटी, एसएसटी, एफएसटी. के कार्यों को विस्तार पूर्वक निर्वाचन व्यय से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों सहित चर्चा किया गया। इस प्रशिक्षण में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति के नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा भी स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के संबंध में अवगत कराया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार बारी, मास्टर ट्रेनर डॉ. विनोद कुमार साहू, मास्टर ट्रेनर श्री पी. सी. सोनी, सहायक कोषालय अधिकारी श्री योगेश प्रताप सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



                Hot this week

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’

                पुरातात्विक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचनजिले...

                रायपुर : विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा – रमेन डेका

                तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ,सुभाष...

                Related Articles

                Popular Categories