सूरजपुर: स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन

              • भारत की एकता, अखण्डता एवं भाईचारा बनाये रखने मनाया जाता है स्वतंत्रता दौड़ – संसदीय सचिव
              • सभी आयु वर्ग के लोगों ने मिलकर लगाई स्वतंत्रता दौड़

              सूरजपुर: स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पूर्व सोमवार 14 अगस्त को जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में जिले के जनप्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेज के छात्र, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र, खेल संघ के पदाधिकारी, मीडियाकर्मी, खिलाड़ी, नगर सेना, अग्निशमन दल तथा सभी आयु वर्ग के नागरिक और अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। जहां निर्धारित किए गए समय सुबह 7ः00 बजे के पूर्व ही लोगों का आगमन शुरू हो गया था।

              स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ संसदीय सचिव व विधायक पारसनाथ राजवाड़े एवं नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिला स्तरीय यह दौड़ पुराना रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक होते हुए स्टेडियम ग्राउंड में समाप्त हुई। स्वतंत्रता दौड़ में संसदीय सचिव श्री पारसनाथ रजवाड़े भी शामिल हुए। इस अवसर पर होने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी जनों को संबोधित करते हुए बताया कि सद्भावना दौड़ प्रतिवर्ष भारत की एकता, अखण्डता और भाईचारा को कायम रखने के लिए मनाया जाता है। सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोग एक साथ मिलकर देष को आजाद कराने लिए लड़ाईयाँ लड़ी, कुर्बानिया दी। आज हम उन्हीं के कुर्बानियों के बदौलत इस देश में स्वतंत्र रूप से देश के लिए बनाये हुए संविधान के अनुसार ही जीवन यापन करते है। हमें याद करने की आवश्यकता है कि अंग्रेजों यहा वर्षों तक शासन किया, और उनको भगाने के लिए वर्षों तक लड़ाई लड़ना पड़ा। आज हमें एक साथ मिलकर सारे भेदभाव को भुलाकर अखण्ड भारत की रक्षा करना हैं। देश के विकास में भागीदारी निभाना है साथ ही अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करना है। इस दौरान जिला सीईओ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य बिहारी कुलदीप, विधायक प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर शिवानी जायसवाल, तहसीलदार सुश्री हीना टण्डन, संजय गुप्ता, नगर पालिका सीएमओ, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पांडे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी शरदेंदु शुक्ला सहित जिले के आला अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, खिलाड़ी, आम नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

              स्वतंत्रता दौड़ में कुमारी देवंती सिंह ने प्राप्त किया प्रथम स्थान स्वतंत्रता दौड़ में प्रथम स्थान पंडित रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय की छात्रा कुमारी देवंती सिंह ने प्राप्त किया, जिनको अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीमांचल त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन एसडीएम रवि सिंह द्वारा किया गया। आयोजन के सफल संचालन में सहदेव राम रवि, राम सुभाष राजवाड़े, राजनाथ, दिनेश साहू, नारद मिंज, पंकज डोंगरे, महेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, एस.ई.सी.एल., खेल एवं युवा कल्याण विभाग, खाद्य विभाग, नगर पालिका सूरजपुर आदि का विशेष सहयोग रहा।


                              Hot this week

                              KORBA : 14 अप्रैल को बंद रहेगा पशुवध कार्य

                              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से जीवन में आया उजाला, पक्का मकान बना सम्मान का आधार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों...

                              Related Articles

                              Popular Categories