सूरजपुर: छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश… 

              सूरजपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में इन दिनों जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप के अंतर्गत आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न मानव श्रृंखला बनाते हुए मतदाता जागरूकता पर भाषण का आयोजन किया गया। स्वीप कार्यक्रम में लगभग सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राएँ भारी उत्साहित नज़र आये। छात्र छात्राओं ने अपने माता पिता भाई बहन एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान पाठक बीआर हितकर, महेंद्र पटेल, संकुल समन्वयक जीडी सिंह अनीता सिंह, योगेश साहू, सरिता और छात्र-छात्राएं  उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है – मुख्यमंत्री साय

                              लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम बना कुँवरगढ़ महोत्सवरायपुर...

                              रायपुर : दनौट कया-कमतरा सड़क के लिए 18.72 करोड़ मंजूर

                              13.4 किमी सड़क का होगा उन्नयन, 60 मीटर लंबा...

                              रायपुर : बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज से बदलेगी रफ्तार

                              महासमुंद में यातायात को मिलेगा नया आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : केआईटीजी 2026 : मिडफील्ड की कमान से लेकर गोलकीपिंग के कमाल तक

                              कप्तान किरण ने छत्तीसगढ़ को फुटबॉल फाइनल में पहुंचायामेजबान...

                              रायपुर : रायगढ़ में भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान

                               463 किसानों के बैंक खाते में 15.49 करोड़ का...

                              Related Articles

                              Popular Categories