सूरजपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत सफलता की कहानी… पक्का मकान पाकर खुश है रामकुमार

            • सोचा नहीं था पक्का मकान बना पाउंगा… रामकुमार

            सूरजपुर (BCC NEWS 24): जनपद पंचायत सूरजपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुरूवां में वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक कुल 161 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें से कुल 98 आवास पूर्ण हो चुके हैं, उक्त हितग्राहियों को शत प्रतिशत राशि जारी किया जा चुका है। शेष 63 आवास प्रगतिरत हैं। ग्राम पंचायत में प्रगति अनुसार प्रथम, द्वितीय, तृतीय किश्त जारी किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में आवास पूर्ण कराने हेतु एवं तकनीकी मार्गदर्शन के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के निर्देशानुसार तकनीकी सहायकों के द्वारा एक-एक आवासों का निरीक्षण कर समय सीमा में निर्माण कार्य कराने हेतु हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करते हैं एवं प्रगति ला रहे हैं। ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक हितग्राहियों को निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में हितग्राही श्री रामकुमार पिता हरिराम ग्राम पंचायत कुरूवां जनपद पंचायत सूरजपुर का मूल निवासी है। जिनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। आवास स्वीकृति के पश्चात हितग्राही रामकुमार के द्वारा आवास निर्माण प्रारंभ कर चारों किश्त 120000 एवं मनरेगा से प्राप्त 90 दिवस मजदूरी भुगतान एवं स्वयं के बचत से एक पक्का आवास का निर्माण कर सपरिवार प्रधानमंत्री आवास में निवासरत हैं। हितग्राही श्री रामकुमार के द्वारा अपने आपबीती में बताया गया कि पक्का आवास निर्माण से पूर्व उनके पास कच्चे का खपरैल युक्त मकान था, जिसमें बारिश के दिनों में पानी का रिसाव होता था एवं कीड़े-मकोड़ों से छोटे बच्चों को प्रायः खतरा बना रहता था। रामकुमार कहते हैं कभी सोचा नहीं था पक्का मकान बना पाउंगा। हितग्राही आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण स्वयं पक्के आवास का निर्माण करने में सक्षम नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत पक्का आवास पा कर हितग्राही श्री रामकुमार ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories