Friday, February 27, 2026

              सूरजपुर: ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के प्रदर्शन के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण… 

              सूरजपुर: विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदाताओं को जागरुक करने ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के विधानसभावार व अनुविभाग स्तर पर प्रदर्शन हेतु नियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण जिला कलेक्टर सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी विकास खण्ड से चिन्हाकित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में ईवीएम मशीनों को एक दूसरे से जोड़ना, उनका संचालन करने की प्रक्रिया के बारे में के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण उपरान्त हैण्डसऑन कराकर सभी प्रतिभागियों को मशीन संचालन का अभ्यास भी कराया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी द्वारा सभी को प्रशिक्षण दिया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

                              बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की...

                              रायपुर : नवजीवन की ओर बढ़ते कदम : पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

                              कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वास केंद्र में वितरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories